जयपुर, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को दुर्गाष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार दुर्गाष्टमी पूजन किया।
शर्मा ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर हवन में आहूति दी तथा माता की आरती उतारी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निज निवास पर सपरिवार अष्टमी पूजन किया। उन्होंने हवन में आहूति दी और माता की आरती उतारी। शर्मा ने कन्या पूजन कर उनको भोजन करवाया तथा उनसे आशीर्वाद लिया।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
रक्षाबंधन पर ओमे फूड्स के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं, अब अमेज़न के ज़रिये पूरे भारत में उपलब्ध!
वेदांता ने बाजार का भरोसा जीतना जारी रखा: ब्रोकरेज फर्मों ने आगे मजबूत आय का अनुमान लगाया