जयपुर। मुरलीपुरा की शंकर विहार कॉलोनी में शनिवार को विजयादशमी पर शक्ति वंदन कार्यक्रम होगा। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सुबह सवा दस बजे नव दुर्गा उद्यान का उद्घाटन करेंगी। इस पार्क में मां दुर्गा के नौ रूपों से संबंधित पौधे लगाए गए हैं। पौधों के औषधीय महत्व को बताते हुए बड़े आकार के बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रत्येक पौधे के पास देवी के अलग-अलग नौ रूपों की छोटी मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम ग्रेटर में महिला एवं बाल विकास समिति की चैयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सुबह आठ से दस बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के विद्वानों की टोली यज्ञ संपन्न कराएगी। देव पूजन के साथ पौधों का भी पूजन किया जाएगा। हवन के बाद कन्याओं पूजन कर भोजन कराया जाएगा। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सभी कन्याओं को उपहार भेंट करेंगी। इस मौके पर आयोजन स्थल पर नशा मुक्ति प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
लोगों को पौधे भी वितरित किए जाएंगे।
आयोजन स्थल पर शाम सात से रात्रि नौ बजे तक डांडिया उत्सव होगा।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
रक्षाबंधन पर ओमे फूड्स के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं, अब अमेज़न के ज़रिये पूरे भारत में उपलब्ध!
वेदांता ने बाजार का भरोसा जीतना जारी रखा: ब्रोकरेज फर्मों ने आगे मजबूत आय का अनुमान लगाया