July 30, 2025

BULLET RAJASTHAN

राजस्थान की ख़बरें सबसे पहले…

जयपुर। पूर्व मंत्री, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रहे पं. भंवरलाल शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजधानी में विद्याधरनगर सेक्टर चार के भगवान परशुराम भवन सहित कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। सरदारशहर  में समाधि स्थल पर प्रदेशभर से आए लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा ने कहा कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा को एक थैले से निकालकर प्रदेश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था बनाने का काम पंडित भंवरलाल शर्मा ने किया। उनके जैसा ना तो कोई हो सकता है और ना कोई बन सकता है। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पंडित भंवर लाल शर्मा अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, पंडित जी का नाम रहेगा के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।चूरू सांसद राहुल कस्वां, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर, कुलदीप शर्मा, किस्तूर चंद मिश्रा, चूरू जिला अध्यक्ष पूनम चंद पारीक, महिला प्रकोष्ठ की ओर प्रदेश महिला अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित की।और पंडित द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर पूरे ब्राह्मण समाज की सेवा करने की प्रतिज्ञा को दोहराया।

You may have missed