July 30, 2025

BULLET RAJASTHAN

राजस्थान की ख़बरें सबसे पहले…

प्रमुख शासन सचिव राजेश कुमार यादव ने किया मानसरोवर एवं सांगानेर जोन की सफाई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

जयपुर 07 अक्टूबर। नगरीय एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव जेश कुमार यादव ने सोमवार को नगर निगम ग्रेटर के सांगानेर एवं मानसरोवर जोन की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, मुख्य सड़कों की साफ-सफाई की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त रूकमणि रियाड़, उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज, संबंधित जोन उपायुक्त, अधिशाषी अभियन्ता सहित सीएसआई, एसआई मौजूद रहे।
यादव ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जिनको ओपन कचरा डिपो से मुक्त कर सौन्दर्यकरण किया जा चुका है। सांगानेर फ्लाई ओवर के सौन्दर्यकरण हेतु पौधारोपण के लिये जेडीए को पत्र लिखने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने सांगानेर जोन की सफाई कर्मचारी मुन्नी देवी से भी संवाद किया तथा उन्हें अच्छा काम करने के लिये उत्साहवर्धन भी किया। सांगानेर थाने के बाहर सीएनडी वेस्ट पड़ा देखकर C&D वेस्ट कोे मौके पर ही उठवाया।
इस दौरान वार्ड नं. 75 की पार्षद भारती लख्यानी के साथ आदर्श आत्मनिर्भर वार्ड का भी दौरा किया। आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण के बारे में आमजन से पूछा तथा मौके पर ही होमकम्पोस्टिंग को भी देखा। प्रमुख शासन सचिव ने दुर्गापुरा पुलिया पर कम्पोस्टिंग के लिये बनाये गये कम्यूनिटी पिट को देखा। मुख्य मार्गो की महत्वपूर्ण दिवारों पर पेटिंग भी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आदर्श आत्मनिर्भर वार्ड नं. 75 एवं 81 के आधार पर मानसरोवर एवं सांगानेर उपायुक्त को अन्य वार्डो के पार्षदों के साथ बैठक कर अन्य वार्डो को भी आदर्श आत्मनिर्भर वार्ड बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये।

You may have missed