April 14, 2025

BULLET RAJASTHAN

राजस्थान की ख़बरें सबसे पहले…

कांग्रेस और इनके सहयोगियों का ठगबंधन झूठ और लूट की दुकान, जनता समझ चुकी इनके तुष्टीकरण के इरादें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


मलाड/महाराष्ट्र, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मुंबई के मलाड (पश्चिम) में आयोजित राजस्थानी समाज सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान इन्होंने मलाड पश्चिम से महायुति प्रत्याशी विनोद शेलार को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की ।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है। उन्हें ना तो राज्य और राष्ट्र से प्रेम है और ना ही जनता के हितांे से कोई सरोकार। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की भावना से ओतप्रोत कांग्रेस और इनके सहयोगियों में गठबंधन नही ठगबंधन की स्थिति है। ये लोग कभी विकास की बात नही करते। महाराष्ट्र की जनता अब इन इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की झूठ और लूट की दुकान बंद हो गई है। जनता जानती है कि विकास केवल मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। लोगों में भाजपा के प्रति अति उत्साह और उमंग है तथा महाराष्ट्र में बहुत बडे़ बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनेगी।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीएए तथा ट्रिपल तलाक समाप्त करने का विरोध किया। साथ ही, जब महायुति सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजी नगर रखा तब भी महाविकास अघाड़ी इसका विरोध करते रहंे। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है इन्हें भोलीभाली जनता को फंसा कर अपना काम निकालना आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के विकास में कभी जाति को आधार नही माना। पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी व्यक्ति से जाति-धर्म नही पूछा गया। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास‘ की की अवधारणा पर काम करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। राजस्थान में हमारी सरकार ने 11 माह के अल्पकाल में संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादें पूरे कर दिये हैं। किसान सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी, 450रु में रसोई गैस सिलेण्डर, पैट्रोल-डीजल की दरों में कमी, सामाजिक सुरक्षा पेन्शन में वृद्धि जैसे कई निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गये है जिससे किसान, महिला, गरीब तथा युवा सहित सभी वर्गों को राहत मिल सकंे। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय हुए पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के मन में बहुत हताशा थी। हमने इसे समझते हुए आते ही इन प्रकरणों में लिप्त पाये गए 200 लोगों को गिरफ्तार किया। हमारी सरकार बनने के बाद अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

You may have missed