जयपुर 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी-नवमी तिथि शुक्रवार को घर-घर में कन्या-बटुक पूजन कर भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर हलवा, खीर, पूड़ी, चना, सब्जी का भोजन कराया। इससे पहले मातारानी को भोग लगाया और ज्योत ली। उदयात तिथि के हिसाब से अष्टमी शुक्रवार को थी। दोपहर 12: 05 बजे नवमी तिथि शुरू हो गई। नवमी को कन्या पूजन करने वाले लोगों ने दोपहर को कन्याओं को भोजन कराया। 12 अक्टूबर को सुबह नवमी तिथि रहेगी। इसलिए शनिवार को भी कन्या पूजन कर सकेंगे। नेहरू नगर पानीपेच की टीम 39 जहां चाह वहां राह जन कल्याण ट्रस्ट और पानीपेच रोड व्यापार मंडल समिति ने बीस दुकान, नेहरु नगर में 251 कन्याओं के भोजन कराया। संस्था के मीडिया प्रभारी मनीष केडिया ने बताया कि इससे पूर्व गायत्री हवन हुआ। कन्याओं का पूजन कर तिलक कर भेंट दीं। संस्था के अध्यक्ष विष्णु बियानी, रामप्रकाश शर्मा, महासचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल एवं अन्य ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
रक्षाबंधन पर ओमे फूड्स के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं, अब अमेज़न के ज़रिये पूरे भारत में उपलब्ध!
वेदांता ने बाजार का भरोसा जीतना जारी रखा: ब्रोकरेज फर्मों ने आगे मजबूत आय का अनुमान लगाया