June 25, 2026

BULLET RAJASTHAN

राजस्थान की ख़बरें सबसे पहले…

जीवन में मर्यादा पालन पर दें जोर: आचार्य राजेश्वर


जयपुर। सिविल लाइंस के शांतिनगर स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर में आयोजित की जा रही रामकथा में तीसरे दिन शनिवार को भगवान श्रीराम की विविध लीलाओं का श्रवण कराया गया। प्रारंभ में सुरेश चंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा ने आरती उतारी। व्यासपीठ से अखिल भारतीय धर्म संसद के अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ने कहा कि भगवान राम ने हर लीला में मर्यादाओं की पालना की है। जहां मर्यादा और अनशासन होता है वहीं प्रगति होती है। हमें अपने जीवन में भी मर्यादाओं के पालन पर जोर देना चाहिए। रविवार को शाम चार से पांच बजे तक राम कथा के दौरान संत और महात्माओं का समागम होगा। कथा 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से शाम पांच बजे तक होगी।

You may have missed