पीएम मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर ‘‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे‘‘ का दे रहे है संदेशः- मदन राठौड़
मोदी के संदेश से गहलोत और विपक्ष को क्यों है ऐतराज ?:- मदन राठौड़
जयपुर, 16 नवंबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के पहले भी देश को बांटने का काम किया और आजादी के बाद भी धर्म के आधार पर देश को बांट रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर ‘‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे‘‘ का संदेश दे रहे है, तो विपक्ष को इसमें दिक्कत क्या है ? यह समझ से परे है। अगर देशवासी बटेंगे तो निश्चित रूप से राष्ट्र को हानि होगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को कौन किस नजरिये से देख रहा है, यह उस पर निर्भर करता है सबका नजरिया अलग-अलग रहता है। भाजपा का नजरिया स्पष्ट है कि एक रहेंगे तो देश की एकता सुदृढ़ होगी और देश सुरक्षित रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजधानी जयपुर में एक वर्ग विशेष के मौलवी गहलोत के सामने कह रहे थे कि हम सड़कों पर उतर आए तो रूह काप जाएगी और गहलोत ने इसका विरोध नहीं किया। 15 मिनट पुलिस हटा दो जैसे बयान पर गहलोत और कांग्रेसी नेताओं ने प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में इन लोगों को भाजपा के ‘‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे‘‘ पर आपत्ति हो रही है। किसी भी राजनेता को इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती। हमें उनके पढ़ोंगे तो आगे बढ़ोंगे के नारे से कोई दिक्कत नहीं है, हम इसे स्वीकार करते है लेकिन उन्हें हमारे देशवासियों के एक रहने से ऐतराज क्यों है ? यह विरोध कांग्रेसी नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि उपचुनावों में मैंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ एवं मंडल पर जाकर देखा है, इसलिए सात में से सात सीटों पर जीत के दावें कर रहा हूं। विपक्ष कुछ बूथ या एक दो विधानसभा क्षेत्र में गए, इस लिए उन्हें वहां की रिपोर्ट मिली। राठौड़ ने कहा कि भाजपा में सदस्यता अभियान और चुनाव अभियान सतत प्रक्रिया है। भाजपा सदस्यता अभियान के बाद बूथ समिति का चुनाव होगा, इसके बाद मंडल और फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चुनाव होगा। यह सतत प्रक्रिया है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को काम मिलेगा और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता भी होगा।
More Stories
कहां खो रही हैं, हमारे घरों की शान, नन्हीं चिड़िया ‘गौरैया’
21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे : ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा
हनुमान जन्मोत्सव के लिए दिया आराध्य देव को निमंत्रण