July 10, 2025

BULLET RAJASTHAN

राजस्थान की ख़बरें सबसे पहले…

देवनानी से सिंगापुर में मारवाड़ी मित्र मंडल की मुलाकात

विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं प्रवासी, अपने गांव शहर प्रदेश और देश में भी निभाएं भागीदारी
जयपुर, 16 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को सिंगापुर में मारवाड़ी मित्र मंडल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। देवनानी का प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर आने के लिए आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया।
देवनानी ने मंडल के सदस्यों से सिंगापुर में सनातन संस्कृति के प्रकल्प, वहां के व्यवसाय में भारतीयों के योगदान, भारत एवं सिंगापुर के व्यापारिक संबंध, सिंगापुर में रह रहे लगभग 4.50 लाख भारतीय प्रवासियों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, पीके जैन, महेश पाटोदिया सहित मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देवनानी ने कहा कि प्रत्येक देश में प्रवासी भारतीय अग्रणी रहकर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भारतीय प्रवासी भारत को पूरे विश्व में गौरवान्वित कर रहे हैं। देवनानी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों पर पूरे राष्ट्र को गर्व है।
देवनानी ने कहा कि प्रवासी भारतीय अपने गांव शहर प्रदेश और देश के लिए भी कार्य करें। जब भी उन्हें समय मिले वह अपने राष्ट्र के लिए सक्रिय भागीदार बने। देवनानी ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोगों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में रह रहे मारवाड़ी समाज के लोग राइजिंग राजस्थान में आवश्यक रूप से भाग ले और अपनी जड़ों के लिए कर्तव्य निर्वहन पर सोचें।

You may have missed