-भाजपा परिवार से जुड़कर आत्मनिर्भर-विकसित भारत के सकंल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
– भाजपा सदस्यता अभियान ने नया इतिहास रचा, मात्र 30 दिन में ही 8 करोड़ से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बने : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
जयपुर। कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत और राजस्थान के स्वर्णिम विकास के लिए भाजपा का सदस्य बनने की अपील की है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कह, भाजपा के सदस्यता अभियान ने नया इतिहास रचा है। मात्र 30 दिन में ही 8 करोड़ से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बने हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल या नमो ऐप के माध्यम से बीजेपी परिवार से जुड़कर आत्मनिर्भर-विकसित भारत के सकंल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अन्य राजनीतिक दलों में किसी खास परिवार या विशेष जाति का व्यक्ति ही पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन भाजपा में एक गरीब घर से आने वाला साधारण व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, वंचित, दलित, शोषित, किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण की पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
रक्षाबंधन पर ओमे फूड्स के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं, अब अमेज़न के ज़रिये पूरे भारत में उपलब्ध!
हिंदुस्तान जिंक की मजबूत नींव और कम लागत से कंपनी को कमोडिटी चक्रों के उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद मिलेगी