भाजपा कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर कमल खिलाने का अटल संकल्पः- मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चौरासी-सलुंबर विधानसभा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली
जयपुर, 9 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधुवार को डूंगरपुर के गुरूकुल कॉलेज में चौरासी और संलुबर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर तय कार्ययोजना सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर कमल खिलाने का अटल संकल्प है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहतन से तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, उसी तरह चौरासी और सलुंबर विधानसभा उप चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हम सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर सक्रिय भूमिका निभानी है। भाजपा की रीति और नीति समझाते हुए हमें प्रदेश की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमजन को भाजपा परिवार में शामिल करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हर वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है, लेकिन इसके लिए हमें उन से संपर्क करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से किए गए वादों को सरकार लगातार पूरा कर रही है। फिर चाहे वाले महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने का काम हो, पेट्रोल-डीजल के दाम करने का काम हो, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का काम हो, एमएसपी के दाम बढ़ाने का काम हो या फिर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र के 50 फीसदी वादों को महज 10 माह में पूरा करने का काम कर दिया है। भाजपा सरकार ने आदिवासी क्षेत्र वागड के विकास के लिए नई योजनाओं को शुरू करने के लिए बजट में घोषणाएं की है। वहीं संलुबर-चौरासी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार सड़क निर्माण, जिला अस्पताल क्रमोन्नत करने का कार्य भी किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस नीतिगत फैसले किए। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से लंबित छात्रवृत्तियों को भाजपा सरकार ने जारी की और नई छात्रवृत्तियां भी देने का काम किया। बेरोजगार युवाओं को 90 हजार नौकरी को हरी झंडी दे दी गई है और सरकार के कार्यकाल में 4 लाख युवाओं को नौकरियां देगी। वागड के विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार भी निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए और भाजपा के सदस्यता अभियान में आमजन को जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराडी, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
कहां खो रही हैं, हमारे घरों की शान, नन्हीं चिड़िया ‘गौरैया’
21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे : ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा
हनुमान जन्मोत्सव के लिए दिया आराध्य देव को निमंत्रण