जयपुर। मौजूदा भाग दौड़ की स्थिति से उत्पन्न होने वाले और अनियमित खानपान की वजह से उत्पन्न घुटने के दर्द को दूर करने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा एक बेहतर पद्धति है। यह जानकारी पंचतत्व फाउंडेशन ट्रस्ट के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर मोहित बीजाका ने बताया ।
शिविर का आयोजन इसी ट्रस्ट के तत्वाधान में विजयवाड़ी, प्रभात कॉलोनी मुरलीपुरा स्थित पंच तत्व आश्रम में सुबह से शाम आयोजित किया जायेगा । डॉक्टर बीजाका ने बताया ट्रस्ट के तत्वावधान में अभी तक 18 से अधिक जीवन उपयोगी निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
डॉ. मोहित बीजाका ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि घुटने के दर्द की चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जानु बस्ति, मिट्टी का लेप, मिट्टी चिकित्सा, भाप् चिकित्सा, मसाज, एनिमा और प्राकृतिक भोजन शैली बदलकर किया । इससे घुटने, पेट एवं सभी अंगों को भी आराम मिलता है ।
ट्रस्ट के प्रधान न्यासी सी एम बीजाका ने बताया शिविर में कैंसर जैसे गंभीर रोगों के साथ जानु बस्ति, कटि बस्ति और सत्विक् रज्सिक् तम्सिक् आहार के माध्यम से चिकित्सा की जाएगी। जिससे शरीर को पूर्ण रूप से ऊर्जावान और स्वस्थ बनाया जायेगा। शिविर पूर्णता निशुल्क रहेगा। आगामी शिविर हर सप्ताह के मंगलवार से शनिवार तक निशुल्क् आयोजित किया जाता है ।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
रक्षाबंधन पर ओमे फूड्स के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं, अब अमेज़न के ज़रिये पूरे भारत में उपलब्ध!
हिंदुस्तान जिंक की मजबूत नींव और कम लागत से कंपनी को कमोडिटी चक्रों के उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद मिलेगी