जयपुर: जवाहर कला केन्द्र की ओर से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित 27वां लोकरंग महोत्सव सुनहरी यादें देकर विदा हो गया है लेकिन उसकी रंगत अभी भी बरकरार है। लोकरंग की रंग बिरंगी छटा को कई कला प्रेमियों ने तस्वीरों और स्केच के रूप में संजोया है। केन्द्र की ओर से लोकरंग में खींची गयी इन तस्वीरों और तैयार स्केच की एंट्री मांगी गयी थी। केन्द्र की सुकृति आर्ट गैलरी में 5 से 8 नवंबर तक ‘लोकरंग के रंग’ प्रदर्शनी में ये कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहने वाली प्रदर्शनी में लोकरंग के विभिन्न पहलुओं की झलक देखने को मिलेगी।

More Stories
एसबीआई 5583 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती शुरू करेगा
वेदांता ने बाजार का भरोसा जीतना जारी रखा: ब्रोकरेज फर्मों ने आगे मजबूत आय का अनुमान लगाया
हिंदुस्तान जिंक की मजबूत नींव और कम लागत से कंपनी को कमोडिटी चक्रों के उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद मिलेगी