-शास्त्रीय संगीत समारोह का रंगारंग आगाज-आज गूंजेंगे लेजेण्डरी प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार के तराने जयपुर, 18 अक्टूबर। बाल व युवा...
जयपुर
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने प्री समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर की बैठक जयपुर, 18 अक्टूबर। राईजिंग...
जयपुर 18 अक्टूबर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
जयपुर, 18 अक्टूबर: राज्य में डेंगू के मामले और उसकी वजह से लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रही है। कई इलाकों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी भारी मात्रा में बढ़ रही है और चिकित्सा देखभाल की मांग में भी वृद्धि हो रही है। स्थिति की गंभीरता को मद्देनज़र रखते हुए, भारत की एक अग्रणी बीमा कंपनी, टाटा एआईजी ने, डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों से परिवारों की सुरक्षा के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान किया है। इस साल राज्य में डेंगू के मामले बढ़कर 6,901 हो गए हैं, जिसमें सिर्फ़ 11 दिनों में 2,273 नए मामले आए हैं। 1-11 अक्टूबर तक, राज्य में डेंगू के 2,273 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान दर्ज़ किए गए 1,236 मामलों से काफी ज़्यादा हैं। डेंगू और अन्य संबंधित बीमारियों के प्रबंधन में शामिल चुनौतियों और खर्चों को ध्यान में रखते हुए, समय पर और पर्याप्त मेडिकल इलाज के लिए अच्छा स्वास्थ्य बीमा होना ज़रूरी है। टाटा एआईजी की व्यापक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां इन ज़रूरतों और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं स्वास्थ्य बीमा कवर की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: इन-पेशेंट इलाज: पॉलिसी अवधि के दौरान बीमारी/चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों को कवर किया जाता है, इसमें बीमित व्यक्ति का इनपेशंट के तौर पर अस्पताल में भर्ती होना ज़रूरी होता है, कोई भी उप-सीमा नहीं है और बीमा राशि तक का कवर मिलता है। ओपीडी कवर: पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन रहकर, मरीज़ को प्रत्येक पॉलिसी वर्ष में आउट-पेशेंट कन्सल्टेशन और मेडिकेशन के लिए ₹20,000 तक के कवर तक पहुंच प्रदान करता है। इससे मरीज़ को समय पर मेडिकल देखभाल और आवश्यक मेडिकेशन मिलता है, जिससे लोगों को वित्तीय चिंताओं के बिना अपने स्वास्थ्य को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलती है। कंज़्यूमेबल कवर: यदि अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, तो पॉलिसी में न केवल अस्पताल में भर्ती होने की लागत को कवर किया जाता है, बल्कि उपचार के हिस्से के रूप में आवश्यक बताई गयी सामग्रियों के खर्चों को भी कवर किया जाता है। इससे मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती होने के समय अतिरिक्त मेडिकल आवश्यकताओं के लिए भारी खर्च का सामना नहीं करना पड़ता है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च: इसमें अस्पताल में भर्ती होने के दिन से पहले और अस्पताल से छुट्टी के बाद के निर्धारित दिनों तक कंसल्टेशन, जांच और दवाओं के लिए किए गए खर्चों को कवर किया जाता है। बीमित बच्चे के साथ जाने के लिए दैनिक नकद: यदि अस्पताल में भर्ती बीमित व्यक्ति 12 वर्ष या उससे कम आयु का बच्चा है, तो इस कवर के तहत, बच्चे के साथ 24 घंटे के लिए रहने वाले एक वयस्क के लिए, हर दिन ज़्यादा से ज़्यादा 2000 रुपये तक की एक निश्चित लाभ राशि का भुगतान किया जाएगा। एम्बुलेंस कवर: आपातकालीन स्थिति में भर्ती होने के लिए रजिस्टर्ड एम्बुलेंस में बीमित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने या बेहतर मेडिकल सुविधाओं और उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने पर होने वाले खर्च को निर्दिष्ट सीमाओं के अधीन रहकर कवर किया जाता है। सामान्य/विशेषज्ञ डॉक्टरों से असीमित टेलीकन्सल्टेशन और बीमित व्यक्ति के लिए अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए डाइट कन्सल्टेशन जैसी मूल्य वर्धित सेवाएँ। भारत में कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन: देश भर में 650 से अधिक अस्पतालों के नेटवर्क तक पहुँच और अस्पताल में भर्ती होने से लेकर छुट्टी तक पूरी तरह से कैशलेस सेटलमेंट। टाटा एआईजी जनरल इन्शुरन्स में हेल्थ प्रोडक्ट एंड प्रोसेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पुरी ने कहा, “डेंगू जैसी बीमारियों के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं, इस स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए टाटा एआईजी सुलभ और व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पॉलिसियां व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं, जिसमें कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन, कंज़्यूमेबल लाभ, ओपीडी उपचार और नियोजन करके अस्पताल में भर्ती होने के लिए वैश्विक कवर शामिल है, जो स्वास्थ्य संकट के दौरान परिवारों पर खर्चों के बोझ को कम करने में मदद करता है।" कई बीमारियाँ बढ़ रही हैं, पूरी जानकारी के साथ स्वास्थ्य सेवा विकल्पों और सुलभ बीमा समाधानों का समर्थन करना आवश्यक है। जागरूकता बढ़ाकर, व्यक्ति सीज़नल स्वास्थ्य चुनौतियों के खिलाफ खुद को बेहतर तरीके से तैयार और सुरक्षित कर सकते हैं।
जयपुर 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यूके रोड शो के दूसरे दिन नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर...
जयपुर, 15 अक्टूबर। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में डेयरी किसानों को दीपावली की...
राइजिंग राजस्थान रोड़ शो आदि मेें अब तक माइनिंग सेक्टर के 44 हजार 721 करोड़ के एमओयू संपन्न जयपुर, 15...
जनजाति कार्य मंत्रालय प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान से होगा जनजातीय समुदाय का सामाजिक एवं आर्थिक विकास - राजस्व मंत्री...
सुधार नहीं होने पर संस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी होगी तय जयपुर, 15 अक्टूबर। प्रदेशभर के सभी चिकित्सा संस्थानों में साफ—सफाई...
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का किया भ्रमण, भण्डारण, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की ली जानकारी जयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान में नि:शुल्क...